राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीस वर्ष की सरकार में बिहार की दिशा और दशा बदलने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा कि जनता हमें सिर्फ 20 महीने दे, हम वह कर के दिखाएंगे जो 20 साल में नहीं हो पाया।

“अब बिहार की जनता हमें सिर्फ 20 महीने दे”
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित छात्र-युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 20 साल दिए, लेकिन वे राज्य की दिशा और दशा बदलने में नाकाम रहे। अब बिहार की जनता हमें सिर्फ 20 महीने दे, हम वह कर के दिखाएंगे जो 20 साल में नहीं हो पाया। यह लड़ाई सिर्फ सरकार बदलने की नहीं है, बल्कि बिहार को बदलने की लड़ाई है। 

“युवा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शिक्षा की बदहाली से जूझ रहे”
यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज बिहार के युवा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और शिक्षा की बदहाली से जूझ रहे हैं। सरकारी मशीनरी शिथिल हो चुकी है और राज्य का नेतृत्व दिशाहीन हो गया है। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी 17 महीने की सरकार ने अपने सीमित समय में बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने शिक्षक नियमावली में संशोधन कर तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की, साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया और वर्षों से लंबित पब्लिक हेल्थ कैडर में 1.32 लाख पद सृजित किए। साथ ही ड्यूटी से गायब 700 से अधिक चिकित्सकों को बर्खास्त कर प्रशासनिक जवाबदेही का उदाहरण पेश किया। Tejashwi Yadav

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights