बिहार के सारण जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति का शव एक बगीचे से बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र से शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नरांव गांव स्थित अपने ससुराल में हिमाचल प्रदेश निवासी  डिंपल  (40) आया हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक रहे एक शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान डिंपल के रूप में की गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डॉग स्क्वायड और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights