पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। सोने के दाम में इस अभूतपूर्व वृद्धि ने न केवल बाजार को चौंकाया है बल्कि आम लोगों की जेब पर भी गहरा असर डाला है और शादियों के सीजन में महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के सीजन में जब सोने की खरीदारी हर भारतीय घर की प्राथमिकता होती है, ऐसे समय में इस कीमती धातु की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल ने मध्यमवर्गीय परिवारों को झटका दिया है। गुरुवार को गोल्ड ने रिकॉर्ड तोड़ कीमतों में इजाफा किया था। गोल्ड प्राइस 1 लाख रुपये के पार चला गया और फिर गिरावट भी हुई। लेकिन, आज सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। 

आज सोने का भाव…
उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। यहां पर 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत आज ₹95,600 है।22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050 प्रति 10 ग्राम है। जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। सोने का भाव 56,000 रुपये तक पहुंच सकता है। 

अनुमान के अनुसार देखिए इन शहरों में सोने की कीमत…
.लखनऊ: ₹98,340 प्रति 10 ग्राम।
.कानपुर: ₹95,600 प्रति 10 ग्राम। 
.वाराणसी: ₹98,559 प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट: ₹90,359)
.मेरठ: ₹98,240 प्रति 10 ग्राम।
.इलाहाबाद: ₹99,755 प्रति 10 ग्राम। 
.झाँसी: ₹99,755 प्रति 10 ग्राम। 
.हापुड: ₹100,802 प्रति 10 ग्राम। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights