अहमदाबाद में एक बड़े ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने करीब 1.5 करोड़ रुपये के सोने और अन्य कीमती गहने चोरी कर लिए। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पिछले करीब 11 महीनों से शोरूम में सेल्सवुमन के तौर पर काम कर रही थी। किसी को उस पर शक नहीं था, लेकिन स्टॉक चेकिंग के दौरान गहनों के हिसाब में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद मैनेजमेंट ने CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें कथित चोरी का खुलासा हुआ।

वीडियो में महिला को आराम से गहनों की ट्रे देखते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज के अनुसार, वह ट्रे से अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र और पायल जैसे गहने निकालकर अपनी जेब में रखती नजर आती है। हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान वह सामान्य और मुस्कुराती हुई दिखाई दी।

शोरूम प्रबंधन का कहना है कि कई दिनों से गहने गायब हो रहे थे, जिसके बाद अंदरूनी जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि लाखों नहीं बल्कि करीब 1.5 करोड़ रुपये के गहने गायब हैं।

मामला सामने आने के बाद आरोपी महिला फरार बताई जा रही है। गुजरात पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights