इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 54वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया है। मुंबई के लिए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

जवाब में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में मात्र 4 विकेट खोते हुए इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई के लिए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। सूर्य कुमार यादव ने 35 गेंद पर छह सिक्स और सात चौकों की मदद से 83 रन बनाए।

उनके अलावा नेहल वधेरा ने भी अर्धशतक लगाया। यह वधेरा का लगातार दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 34 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए। RCB के लिए हर्षल पटेल और विजयकुमार विषक ने एक -एक विकेट झटके। इस जीत के साथ मुंबई इंडियन के 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर गाईंट्स को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights