भोपाल। सूडान में जमकर हिंसा फैल गई है, वहां सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच करीब एक सप्ताह से जंग चल रही है, जिसके कारण सैंकड़ों लोगों की मौत भी हो गई है, ऐसे में वहां फंसे भारत के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं, सूडान में चल रही हिंसा के बीच मध्यप्रदेश के भी कई परिवार फंसे हैं, जिसमें राजधानी भोपाल का भी एक परिवार है, जिसने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार सूडान में चल रही हिंसा के कारण भोपाल के बैरागढ़ निवासी नरेंद्र केवलानी का परिवार फंसा हुआ है, जो कारोबार के सिलसिले में सूडान गया था, जो २० अप्रैल को भारत लौटने वाला था, लेकिन वहां शुरू हुई हिंसा के कारण वह भारत नहीं लौट पा रहा है, ऐसे में उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

सूडान में फंसे व्यक्ति ने बताया कि जिस फ्लैट में वे फंसे हुए हैं, उसी के सामने सेना का मुख्यालय है, वहां पर जमकर गोलीबारी हो रही है, हालात यह है कि कई कारतूस फ्लैट के बाहर भी आकर गिरे हैं, ऐसे में वे दहशत में हैं, उन्हें फ्लैट से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, उन्होंने बताया कि यहां सेना और पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स के बीच वर्चस्व का संघर्ष चल रहा है, जिसके कारण हो रहे हमले के कारण यहां कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। बैरागढ़ निवासी नरेंद्र केवलानी ने बताया कि उनका पुत्र जयंत वहां फंसा हुआ है, इस मामले में जयंत के पिता नरेंद्र ने गुरुवार को कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की, इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी विदेश मंत्रालय से सहयोग का आग्रह किया था। बताया जा रहा है कि जयंत सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना मुख्यालय के पास ही फ्लैट में फंसा है। जहां रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights