झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में बुधवार तड़के हुई।

कोलहन संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चौथे ने पीटीआई-को बताया, ‘‘सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुबह करीब छह बज कर 35 मिनट के आसपास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। तलाशी अभियान के दौरान एक महिला समेत दो शव बरामद किए गए।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो इंसास राइफल भी बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights