आज मंगलवार 4 जुलाई से सावन महीना शुरू हो गया है। सावन माह में मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में इस बार बाबा औघड़दानी का दरबार धवल शिलाओं से जगमगा रहा है। इस बार बाबा औघड़नाथ मंदिर में सावन के महीने में विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां बड़ी संख्‍या में सावन के महीने में कांवड़िए आते हैं। औघड़नाथ मंदिर के पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि इस बार औघड़दानी का दरबार सावन में भक्‍तों के स्‍वागत को तैयार है। उन्होंने बताया कि औघड़नाथ मंदिर में सावन को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। आज सावन के पहले दिन बाबा औघड़नाथ के दर्शन करने को शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर सावन में भगवान आषुतोष का अभिषेक करने के लिए आने वाले भक्तों के स्वागत के लिए तैयार किया गया है। धवल संगमरमर की कांति से मंदिर का गर्भ गृह चमक रहा है। औघड़नाथ मंदिर में इस बार विशेष लाइटें लगाई गई हैं। जिससे पूरा मंदिर जगमग हो रहा है।

सावन को लेकर मंदिर समिति की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सावन आज 4 जुलाई से आरंभ हो गया है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। इस बार सावन पूरे दो महीने का होगा। ऐसे में सावन के सोमवार भी 4 के स्थान पर 8 होंगे। इस कारण से सावन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
राजराजेश्वरी मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुगण शिव की पूजा और जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं। मेरठ के विल्वेश्वर महादेव मंदिर और बुढ़ाना गेट स्वयंभू मंदिर में भी शिवभक्तों की भीड़ जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights