आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में हुए एक बड़ा भयानक हादसा हो गया। इसमें दूल्हे समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक साथ एक ही परिवार के छह लाशें देखकर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। वहीं होनी वाली दूल्हन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। दूल्हे का नाम फिरोज बाशा था, जो 30 साल का है।

गुंतकल्लू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सिव भाकर रेड्डी ने बताया कि अनंतपुर के सात लोग एक कार में शादी की खरीददारी के लिए हैदराबाद गए थे। वहां से लौटते वक्त जिले के गूटी के पास बाचुपल्ली में हादसा हो गया। बताया जा रहा रहा है कि यह हादसा नींद के कारण हुआ है।
रेड्डी ने बताया कि इस दुर्घटना में कार का ड्राइवर बच गया है। उसने ही बताया है कि उसे झपकी आ गई थी। इसके कारण कार डिवाइडर पर चढ़ कर दूसरी तरफ खड़ी ट्रक में घुस गई। इसके कारण ही चालक को छोड़ सभी की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग बच्चे भी है। सभी मृतक रिश्तेदार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights