सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)।अम्बाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन संजय गर्ग को दुबई में एशिया के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का अवार्ड मिलने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के महासचिव सुधीर जोशी तथा प्रोग्रेसिव स्कूल सोसाइटी के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० अमित कुमार सेठी ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। डॉ० वीना गुलिया ने बुके देकर श्री संजय गर्ग का स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य डॉ० अमित कुमार सेठी एवं कॉर्डनिटर श्री राजीव कुमार ने उन्हें शॉल भेंट की। इस दौरान रवि सिंघल ने कहा की यह अवार्ड उन्हें उनके परिवार व बचपन के संस्कार और जरुरतमंदो की सहायता करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण मिला है। वही सुधीर जोशी ने कहा की संजय गर्ग को अवार्ड मिलना सभी के लिए सर्वसमाज के लिऐ गर्व की बात है।
सुरेंद्र चौहान ने उन्हें राजनीति में रहकर भी घृणित राजनीति से परे बताया , जिन्होंने सहारनपुर में सम्भावना की अलख जलाई। संजय गर्ग ने कहा की उन्होंने कभी बदले की, लालच या किसी को दुःख पहुंचाने की भावना से कार्य नहीं किया। उन्होंने ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल को बच्चों को बेहतर इंसान बनाने वाला मंदिर बताया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गौरी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० अमित कुमार सेठी ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धन समिति के सदस्य रवि सिंघल एवं डॉ० वाई०के० गुप्ता, विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
