श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरों को बुधवार को वापस भेज दिया गया। भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी।

यह घटना 21 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद हुआ, जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था और दो अगस्त को कोलंबो से चेन्नई वापस भेज दिया।

बुधवार को श्रीलंका स्थित भारतीय मिशन ने सभी मछुआरों की तस्वीर के साथ सोशल मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “घर की ओर बढ़ रहे हैं। 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है।’’

मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलसंधि क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर गोली चलाई और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया।

श्रीलंका का दावा है कि भारतीय अधिकारी भी इसी तरह का रवैया अपनाते हैं। पाक जलसंधि क्षेत्र दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक समृद्ध मछली पकड़ने का क्षेत्र है। यहां अक्सर अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights