बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मुर्शिदाबाद में एक जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराया गया। शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि ‘उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।’

शुभेंदु ने बुधवार रात ‘एक्स’ पर बेरहामपुर में एक धार्मिक जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराए जाने का वीडियो साझा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘किसी ने इस उम्मीद के साथ मुझे यह वीडियो भेजा है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मैं इस मामले में कुछ करूंगा। आज रात मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर में एक धार्मिक जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराया गया। लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के ‘जय फलस्तीन’ का नारा लगाने से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते दिख रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights