बिजनौर ज़िले के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के माड़ी गांव में स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को एक 12 फीट लंबा अजगर घुस आया। मंदिर में मौजूद लोगों ने जैसे ही विशालकाय अजगर को देखा, वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर के बाहर जुट गई।

डेढ़ घंटे तक मंदिर में घूमता रहा अजगर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहा। वह कभी दीवारों पर चढ़ता तो कभी फर्श पर रेंगता हुआ नजर आया। इस दृश्य को कई ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी बरतते हुए अजगर को रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की।

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया अजगर

वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि अजगर को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचाई गई और उसे सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना के बाद मंदिर परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights