पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। ममता ने कहा है कि शुरुआती रुझान केवल एक ‘दिखावा’ हैं। शाम तक तस्वीर साफ होगी। इससे पहले ममता ने EC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है और जानबूझ कर गिनती धीरे कर रही है।
सिर्फ 13% वोटों की गिनती, कई जगहों पर रुकी काउंटिंग
ममता ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार केवल 13% वोटों की गिनती ही पूरी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मतगणना केंद्रों पर गिनती को पूरी तरह रोक दिया गया है।
काउंटिंग एजेंट्स से की ये अपील
सीएम ने अपनी पार्टी के सभी काउंटिंग एजेंट्स से संयम और सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा, “जब तक गिनती पूरी न हो जाए और अंतिम परिणाम घोषित न हो जाए, तब तक कोई भी एजेंट मतगणना केंद्र (Counting Center) छोड़कर बाहर न जाए।”
