बिजनौर जिले के नांगलसोती थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। गांव में रहने वाली एक महिला के साथ दो युवकों ने मिलकर न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हथियार के बल पर की हैवानियत 
पीड़िता का पति मजदूरी के सिलसिले में देहरादून में रहता है, जबकि महिला अपने एक साल के बच्चे और परिजनों के साथ गांव में रहती है। 6 जून की रात जब वह घर में अकेली सो रही थी, तब गांव के ही दो युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। हथियार के बल पर दोनों उसे जबरन अपने घर ले गए।

 आरोपियों ने बनाया घटना का बनाया वीडियो 
महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे तीन दिनों तक उसे बंधक बनाए रहे और 9 जून को धमकी देकर छोड़ दिया।

पीड़िता का आरोप पुलिस मामले में कर रही लीपापोती 
घटना के बाद महिला ने अपने माता-पिता को सारी बात बताई और नांगलसोती थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे वह काफी डरी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन से मदद मांगी।

राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप से पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
संगीता जैन के हस्तक्षेप पर पुलिस ने हरकत में आते हुए जांच शुरू की। नजीबाबाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights