रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश  में भारतीय सेना के जवानों के साथ विजयादशमी का त्योहार मना रहे हैं।

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग  में शस्त्र पूजा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है और इसका एक मुख्य कारण देश की बहादुर और मजबूत सेना है। तवांग की अपनी यात्रा से पहले राजनाथ सोमवार को असम के तेजपुर पहुंचे। सिंह ने यहां 4 कोर मुख्यालय में ‘बाराखाना’ में सैनिकों के साथ बातचीत की

असम के तेजपुर में सेना की चौथी कोर के मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए, सिंह ने राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र सदैव वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा।’’

रक्षा मंत्री मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के अपने दौरे से पहले तेजपुर पहुंचे। सेना के चौथे कोर पहुंचने के बाद, सिंह ने ‘बड़ाखाना’ के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत भी की।

सिंह ने इस दौरान कहा कि भारतीय सैनिकों की वीरता और प्रतिबद्धता से पूरी दुनिया अवगत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है और इसके पीछे के कई कारणों में एक अहम कारण देश की मजबूत एवं बहादुर सेना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारत 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights