केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य हासिल कर लेगा और कहा कि लोगों की आकांक्षाएं अब किसी पार्टी या व्यक्ति से नहीं बल्कि देश के बढ़ते कद से जुड़ी हैं।

शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘आगामी चुनावों में राजग बिहार में जीतेगा और महाराष्ट्र में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।” रक्षा मंत्री से भाजपा के उस आकलन के पीछे के अंकगणित के बारे में सवाल पूछा गया था कि राजग आम चुनावों में 400 के आंकड़े को कैसे पार करेगा।

सिंह ने कहा, ‘‘आज लोगों को एहसास हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत का कद बढ़ा है। आज जब भारत वैश्विक मंचों पर बोलता है तो लोग सुनते हैं। यह बदलाव आया है और मैं इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूंगा।” यह पूछे जाने पर कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन दक्षिणी राज्यों में कैसा प्रदर्शन करेगा, वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह आशावादी हैं कि प्रदर्शन 2019 से बेहतर होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights