पंजाब डेस्कः पंजाब रोडवेज की लापता बस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल,  रविवार को चंडिगढ़ डिपो से बस मनाली गई थी। रास्ते में भारी बारिश के कारण बस मनाली में लापता हो गई, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

उक्त जानकारी खुद PRTC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बस के बारे में जानकारी मिलती है तो उनके द्वारा दिए गए नंबरों पर शेयर की जाए। हिमाचल में बस की तलाश जारी है। चंडीगढ़ डिपो बस नम्बर PB65BB4893  चंडीगढ़ 43 सेक्टर से  दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर मनाली के लिए निकली थी लेकिन 4 दिन बीत जाने के बावजूद बस जब डिपो वापस नहीं पहुंची तो बस की तलाश शुरू हुई। बस के स्टाफ से संपर्क साधना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। पीआरटीसी ने अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को बस की जानकारी हो तो कृपया 9914612665, 887215627 पर जानकारी दे।

वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस नदी में बह रही है।  दावा किया जा रहा है कि यह पंजाब रोडवेज की बस है। हालांकि इसके बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights