राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर दौरे पर हैं। उससे पहले वो सिलचर हवाई अड्डे पर उतरे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से मणिपुर के जिरीबाम जाएंगे। लेकिन उससे पहले उन्होंने फुलेरताल में एक राहत शिविर का दौरा किया जहां असम में बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे हैं। असम में करीब 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पूर्वोत्तर राज्य का यह उनका तीसरा दौरा होगा और बतौर विपक्ष का नेता पहला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights