कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को यूपी के रायबरेली पहुंची, जहां उन्होंने यूपी के युवाओं को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के भविष्य को नशे में बताया है। यह बात उन्होंने रायबरेली में न्याय यात्रा के दौरान सुपर मार्केट में नुक्कड़ सभा मे कही।
दरअसल, रायबरेली में भारत जोडो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ”आपका देश में कोई काम नहीं बचा, मैं वाराणसी गया। यहां रात को देखा कि बाजा बज रहा है और शराब पिएं सड़क पर लेटते हुए यूपी का भविष्य नाच रहा है। आपको बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसद क्षेत्र है।
रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध भी किया गया। यात्रा के दौरान शहर में छत से लोगों ने काले झंडे दिखाए। इस नुक्कड़ सभा मे राहुल गांधी ने जाति के मुद्दे के साथ पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के बच्चों को पढ़ने के लिए कहा जाता है, ताकि वो नौकरी कर सकें। लेकिन पढ़ाई के लिए लाखों रुपए खर्च करने के बाद जब बच्चे परीक्षा देते हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। पढ़ने वालों को नौकरी नहीं मिलती, जबकि कुछ लोगों को बिना कुछ किए नौकरी मिल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights