भाजपा जल्द हो बरेली में भी सपा को चूल हिलाने वाला तगड़ा झटका दे सकती है। दिग्गजों में शुमार होने के साथ सियासत में गुरु-चेले की पहचान रखने वाले सपा के दो नेता भाजपा के संपर्क में हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें किसी एक के जल्द ही भाजपा में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। दिलचस्प यह है कि इन दोनों नेताओं की नजर भविष्य में ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव पर है। इसी को देखते हुए नई पारी के लिए गोटियां बिछाई जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ एक तरफ सहयोगी दल सपा का साथ छोड़ते जा रहे हैं, दूसरी तरफ उसका अपना संगठन भी चरमराने लगा है। बरेली में पिछले दिनों फतेहगंज पश्चिमी इलाके के प्रमुख नेताओं में शुमार होने वाले सत्येंद्र यादव सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब भाजपा की नजर उनसे भी बड़े सपा के दो और दिग्गज नेताओं पर है। इन दोनों को पार्टी में पहचान वरिष्ठ और बेहतर संगठनात्मक क्षमता वाले नेता की पहचान हासिल है। एक अपने बेटे के लिए भाजपा में शामिल होने के इच्छुक हैं तो दूसरे खुद अपने राजनीतिक भविष्य के लिए निर्णय लेना चाहते हैं। दोनों की नजर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर है। बताया जा रहा है कि भाजपा में इसी मुद्दे पर उनकी बात भी चल रही है।

दरअसल, यूपी में भाजपा शासन में ही 2026 में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी होना है। पिछली बार भूपेंद्र कुर्मी एकमात्र सपा के प्रत्याशी थे जो शेरगढ़ ब्लॉक में चुनाव जीते थे। माना जा रहा है कि अगले चुनाव में सपा के लिए एक सीट जीतने की संभावना भी मुश्किल से बचेगी। इसी कारण सपा के एक नेता खुद ब्लॉक प्रमुख बनने की महत्वाकांक्षा के कारण भाजपा के संपर्क में हैं तो दूसरे नेता अपने बेटे को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाकर उसकी राजनीति की शुरुआत कराना चाहते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि गुरु और चेले में किसी एक के भाजपा में जाने के बाद दूसरे का निर्णय बदल भी सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights