कोल्हापुर। महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे। श्री गांधी के निधन की सूचना मिलने पर उनके पुत्र तुषार गांधी कोल्हापुर पहुंचे। उनकी अंत्येष्टि यहां पंचगंगा श्मशान भूमि में होगी। डरबन में 14 अप्रैल, 1934 को जन्मे अरुण गांधी एक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता रहे।

वे अपने दादा महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। वह पिछले दो महीने से कोल्हापुर में रह रहे थे। उन्होंने दि गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी नामक पुस्तक लिखी, जो बहुत लोकप्रिय हुई। श्री गांधी महात्मा गांधी के दूसरे पुत्र मणिलाल गांधी के पुत्र थे, जो अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights