पुलवामा के एक चार साल के बच्चे का शव, जो दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले में एक नाले में फिसलने के बाद लापता हो गया था, शुक्रवार को हिरपोरा इलाके में रानबियारा नाले से बरामद कर लिया गया।

PunjabKesari, drowned-boy-dead-body-found

जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद हंज़ला निवासी गांव टिकिन, पुलवामा के रूप में हुई है। वह 27 अप्रैल को दुबजान पुल के पास तेज़ बहते नाले में गलती से गिर गया था। उन्होंने बताया कि नाले की तेज़ धार बच्चे को तुरंत बहा ले गई। अधिकारी ने आगे कहा कि 5 दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद आज सुबह रानबियारा नाले में बहाव की दिशा में कुछ आगे से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

PunjabKesari, drowned-boy-dead-body-found

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया था। इस बीच नाले के गहरे हिस्सों में तलाशी के लिए खास उपकरणों का इस्तेमाल किया गया, जबकि अभियान को और तेज़ करने के लिए अतिरिक्त लोगों को भी तैनात किया गया। शव को खोजने के प्रयासों को और बेहतर बनाने के लिए, डोडा के एक जाने-माने स्वयंसेवक सहित, शव खोजने में माहिर कुछ आम लोगों की भी मदद ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights