उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो प्रेमी रात को अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने गए, लेकिन जब सुबह लौटे तो दोनों दुल्ला बन चुके थे। दरअसल, दोनों युवक अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने गए तभी गांव वालों ने उन्हें देख लिया और पकड़कर दोनों की जमकर धुलाई की। ग्रामीणों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और दोनों को पीटा। लेकिन इसके बाद दोनों की शादी करा दी। 

लड़कियां तो भाग गई, पकड़े गए प्रेमी 
बता दें कि फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पोखरी निवासी अजय निषाद और रोहित उर्फ ज्वाला निषाद गुरुवार को चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने आए थे। लौटते समय रात में दोनों सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी अपनी-अपनी प्रेमिका नेहा देवी (21) और प्राची (19) से मिलने पहुंच गए। दोनों सगी बहने हैं। दोनों प्रेमी युगल घर के पीछे मुलाकात कर रहे थे, तभी लोगों ने उन्हें देख लिया। दोनों लड़कियां तो अपनी घर भाग गई, लेकिन गांव वालों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने फोन कर उनके परिजनों को बुलाया। दोनों युवकों के परिजन गांव पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची। 

दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत 
लड़कियों के परिजनों और लड़कों के परिवार वाले दोनों की आपस में बहस हो गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच दोपहर तक पंचायत चलीं। इसके बाद सहमति हो गई और दोनों एक ही बिरादरी के होने की वजह से शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई और उनके परिजनों ने आशीर्वाद दिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights