बॉलीवुड और राजनीति का एक बार फिर से संगम होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक,  जल्द ही AAP नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाले है। इन खबरों को उस समय मुहर लगी जब आप नेता   संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया।

हालांकि परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। हाल ही में   28 मार्च 2023 को परिणीति चोपड़ा को शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।  इस दौरान उनसे जब राघव संग शादी की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो वह शरमां गई।   एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कुछ बयान तो नहीं दिया, लेकिन  शादी का सवाल सुनकर परिणीति शर्म से लाल हो रही थीं। उनकी आंखों में भी चमक देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights