उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए बड़े हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने यह दावा किया है कि इस मामले में ऊर्जा मंत्री AK शर्मा से CM ने बात की और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को फटकार लगाई है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि मेरठ से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। जहां कांवड़ के 11000 की हाईटेंशन लाइन से टकराने से 5 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका नज़दीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कांवड़ियों के साथ सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

दरअसल, थाना भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान गांव से गांव के रहने वाले करीब 14 कांवड़िये बीती 4 तारीख को हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए थे जोकि आज शिवरात्रि पर वापस गांव लौट रहे थे। इन लोगों ने गांव के बाहर से जैसे ही गांव की तरफ कांवड़ मोड़ी कि थोड़ी दूर चलते ही कांवड़ पर लगा डीजे का फ्रेम ऊपर से गुज़र रही 11000 की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता पूरी कांवड़ में करंट फैल गया और कांवड़ में सवार 10 कांवड़िये उसकी चपेट में आ गए जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद सीएम योगी ने दुख जताया है। साथ ही सीएम ने मामले की रिपोर्ट मांगी है और आज जिला प्रशासन ने शाम तक CM को रिपोर्ट सौंपनी है। इस मामले में मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इसकी पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights