उत्तर प्रदेश के मेरठ- हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए रामायण के सीता- लक्ष्मण चुनाव प्रचार करेंगे। आज यानी 22 अप्रैल को मेरठ में रामायण की सीता माता (दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) भाजपा प्रत्याशी और रामायण के राम (अरुण गोविल) के लिए रोड शो करेंगे। रोड शो में दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी इस सीट से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी करेंगे।

रोड शो आज मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर शहरभर में घूमेगा, जिसमें सभी कलाकार जनता के बीच जाएंगे। इससे पहले 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय रामायण की यह मशहूर जोड़ी साथ नजर आई थी। वही दृश्य अब मेरठ में नजर आएगा।

मेरठ- हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में सोशल मीडिया पर फिल्मी कलाकार भी उतर आए हैं। गायक कैलाश खेर, सोनू निगम, अनूप जलोटा, हंसराज हंस और हेमा मालिनी वीडियो के जरिए अरुण गोविल के पक्ष में वोटों की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights