नगर निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को भाजपाइयों ने मेयर पद प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया के समर्थन में रोड शो निकाला।
यह रोड शो पीवीएस मॉल से शुरू होकर शहर के अलग-अलग इलाकों में निकाला गया। गढ़ रोड पर भाजपा प्रत्याशी के रोड शो पर व्यापारी नेता विपुल सिंघल ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया के समर्थन में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल के अलावा नोएडा से विधायक पंकज सिंह भी रोड शो में शामिल हुए।

इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया को वोट देने की अपील की। हालांकि रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन वह नहीं पहुंच सके।

जिसके चलते भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने देश और प्रदेश में हुए विकास की बात कहते हुए लोगों से महापौर पद प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया के समर्थन में वोट मांगा।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में माफिया राज नहीं जनता का राज चलता है। जबकि विकास कार्य में सबसे ज्यादा आम आदमी को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। सांसद ने भाजपा की 100 प्रतिशत जीत की उम्मीद जताई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights