मशहूर अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गई हैं। कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने 44 वर्षीय पॉप स्टार पर शराब और नशीले पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने (DUI) का औपचारिक आरोप लगाया है। यह मामला मार्च में हुई उनकी गिरफ्तारी से जुड़ा है।

PunjabKesari

इस मौके पर वेंचुरा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि 44 वर्षीय ‘पॉप’ गायिका पर शराब पीकर और मादक पदार्थ के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया। इस मामले में स्पीयर्स के प्रतिनिधि ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

PunjabKesari

आपराधिक शिकायत में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्पीयर्स पर किस प्रकार की शराब या मादक पदार्थों का कितनी मात्रा में सेवन करने का आरोप है। ‘कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल’ (सीएचपी) के अनुसार स्पीयर्स को चार मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह अपने घर के पास यूएस 101 पर अपनी काली बीएमडब्ल्यू तेज और अनियंत्रित तरीके से चला रही थी।

PunjabKesari

सीएचपी ने बताया कि वह नशे में लग रही थीं और बाद में जांच के बाद उन्हें शराब और मादक पदार्थों के संयुक्त प्रभाव में वाहन चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया और वेंचुरा काउंटी की जेल ले जाया गया। उन्हें अगले दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights