लंदन से नेपाल जा रही एक पाकिस्तानी महिला की फ्लाइट जब मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई, तो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पाकिस्तानी पासपोर्ट होल्डर होने के नाते उनके मन में भारत को लेकर कई तरह के डर थे, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर जो हुआ, उसने उनका दिल जीत लिया।

डर के साथ मुंबई पहुंचीं पाकिस्तानी यात्री
इंस्टाग्राम यूजर @wanzipa ने एक वीडियो शेयर कर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट मुंबई से होकर जानी थी। भारत और पाकिस्तान के बीच के तनावपूर्ण रिश्तों को देखते हुए, वह सुरक्षा नियमों और व्यवहार को लेकर काफी डरी हुई थीं। अपनी यात्रा से एक महीने पहले ही उन्होंने IndiGo एयरलाइंस से संपर्क किया था, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि जब तक वह एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया में रहेंगी, उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।

मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ की जमकर की तारीफ
महिला ने वीडियो में बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 10 घंटे तक रूकी रही इस दौरान एयरपोर्ट का स्टाफ बेहद विनम्र (Polite) और मददगार था। उन्होंने टर्मिनल पर समय बिताया, खाना खाया और वहीं से मुंबई की खूबसूरती को निहारा। उन्होंने कहा: “मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं मुंबई में हूं। मेरा अनुभव उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार रहा।”

जब बैग में मिली ‘संदिग्ध’ चीज!
सफर के दौरान एक पल ऐसा आया जब वह घबरा गईं। सिक्योरिटी चेक के दौरान उन्हें बताया गया कि उनके चेक-इन बैग में कुछ ‘संदिग्ध’ (Suspicious) वस्तु है। महिला को लगा कि शायद अब कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है, लेकिन जांच में पता चला कि वह सिर्फ एक पावर बैंक था। अधिकारियों ने बहुत ही शालीनता से उन्हें नियम समझाया कि भारत में पावर बैंक केवल केबिन लगेज (Hand bag) में ले जाने की अनुमति है।

सोशल मीडिया पर मिल रहा है खूब प्यार
इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। भारतीय यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनका दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “खुशी है कि आपका अनुभव अच्छा रहा, हमें ऐसी ही सकारात्मक कहानियों की जरूरत है।” * दूसरे ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या आपने मुंबई का वड़ापाव ट्राई किया?”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights