महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में एक भव्य धार्मिक और सामाजिक उत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में 300 गरीब और बेसहारा बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है।

इस मौके पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ‘आज 300 बेटियों के कन्या विवाह महा महोत्सव का पवित्र मौका है। दानपात्र मंदिर से यह सातवां आयोजन किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इस भव्य समारोह में 10 से 15 लाख लोग पहुंचेंगे, जिनके लिए प्रशासन और धाम की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights