उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की आगरा जिला इकाई के नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब भाजपा नेता उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी संजीव भारद्वाज, पार्षद विजय वर्मा समेत सात लोग उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन कर एक कार से लौट रहे थे।

वहीं, इस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज अभी भी जारी है। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मृतक संजीव भारद्वाज के शव को पहले आगरा ब्रजक्षेत्र कार्यालय से बरेली ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights