बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को वर्ष 2010 के बरेली दंगे का मास्टरमाइंड बताकर कोर्ट ने सोमवार को तलब किया है। कोर्ट ने मौलाना तौकीर को सूचना देने के लिए समन जारी किया था, लेकिन प्रेमनगर पुलिस समन तामील नहीं करा सकी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में घर में ताला लगा होने और मौलाना तौकीर के दिल्ली में होने का उल्लेख किया है।

प्रेमनगर व कोतवाली पुलिस मौलाना तौकीर के आवास के कई चक्कर लगा चुकी हैं पर वह नहीं मिल सके हैं। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा के घर पर कई दिनों से ताला पड़ा है। उनके परिजन भी नहीं मिले। मोबाइल नंबर या तो बंद रहता है या फिर कॉल रिसीव नहीं होती। पड़ोसियों के मुताबिक मौलाना लंबे वक्त से दिल्ली में हैं। इस वजह से समनं तामील नहीं हो सका है। पुलिस इसकी रिपोर्ट तैयार कर रही है जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कासिल) के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीशी ने बताया कि मौलाना तौकीर दो महोने से परिवार सहित दिल्ली में हैं। वह दो दिन के लिए उस वक्त शहर आए थे जब यहाँ गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। इसके बाद फिर दिल्ली चले गए। ऐसे में में उन्हें समन की जानकारी ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights