पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले पर चर्चा की और पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं जब आपसे मन की बात कर रहा हूं तो मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिका को दुख पहुंचाया है। पीड़ित परिवारों के लिए हर भारतीय के मन में संवेदना है।

पीएम ने आगे कहा कि हर भारतीय चाहे वह किसी भी धर्म का हो, कोई भी भाषा बोलता हो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है। जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है, मुझे उनके दुख और दर्द का अहसास है। आज हर भारतीय का खून आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर खौल रहा है।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पहलगाम हमला आतंकी सरपरस्तों की हताशा और कायरता को उजागर करता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, निर्माण कार्यों में तेजी आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिल रहे थे। देश के दुश्मनों को यह रास नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights