तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। नलगोंडा जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित दो परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रविवार देर रात मिरयालागुडा में हुआ। पुलिस के अनुसार, नार्केटपल्ली-अडंकी हाईवे पर कृष्णा नगर कॉलोनी में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद घटना स्‍थल पर चीख पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी और भाग गया। पुलिस ने ट्रक की पहचान और पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक मिरयालागुडा मंडल के नंदीपाडु गांव के रहने वाले थे। वे पड़ोसी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक मंदिर के दर्शन के बाद घर लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान चेरुकुपल्ली महेश (32), उनकी पत्नी ज्योति (30), बेटी ऋषिता (6), महेश के भाई बी. महेंद्र (32), उनके बेटे लियोनिस (2) के रूप में की गई है। महेश की पत्नी माधवी गंभीर रूप से घायल है। उसे मिर्यालगुडा एरिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक निजी अस्पताल में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights