हैदराबाद के शमशाबाद आउटर रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को फोर्स कंपनी का एक यात्री वाहन (पंजीकरण संख्या – टीएस06 यूबी1687) दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कुछ लोग उछलकर सड़क पर गिर गये जबकि कुछ की वाहन के अंदर ही चोट के कारण मौत हो गई। वाहन पर टी.टी. ब्रदर्स नामक कंपनी का नाम लिखा था।
प्रशासन ने क्रेन मंगवाकर वाहन को सड़क से हटाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा एक वाहन के अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकराने की वजह से हुआ। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights