वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बीच बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका सरकार ने अपने देश के पूरे क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है।

श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने सोमवार को खुद इसकी जानकारी दी।

भारत ने पिछले मैच में श्रीलंका को 302 रनों के एक बहुत बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद देश में खिलाड़ियों प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोर्ड को बर्खास्त कर दिया।

रणसिंघे के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि किक्रेट को सस्पेंड कर एक अंतरिम कमेटी बनाई गई है जिसकी अध्यक्षता देश के 1996 विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा करेंगे। सात सदस्यीय इस कमेटी में राणातुंगा के साथ सुप्रीम कोर्ट के दो रिटायर्ड जस्टिस भी शामिल होंगे।

श्रीलंका को पिछले मैच में भारत ने 302 रन के बड़े अंतर से हराया था। इस शर्मनाक हार के बाद सार्वजनिक रूप से पूरे बोर्ड के इस्तीफे की मांग की थी।

इस हार के बाद देश में हंगामा मच गया जनाक्रोश के विरोध प्रदर्शन के बाद से कोलंबो में बोर्ड कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। रणसिंघे ने कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक या नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बोर्ड के अधिकारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि श्रीलंका ने इस वर्ल्ड कप में सात मैच खेल जिसमें महज दो ही मैच जीते हैं। वहीं श्रीलंका टीम अंक तालिका में सबसे नीचे के पायदान पर चल रही है।

वहीं आज उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इस मुकाबले को जीतने का पूरा प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights