मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्रावास में संचालित केंद्र पर दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे तथा संचालन जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने किया।
सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख अजय सिंघल ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से नियमित योगाभ्यास शुरू कराया। तत्पश्चात जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने विभिन्न आसन करवाएं तथा आसनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आसन अपनी पूरी क्षमता से करना चाहिए तभी आसनों का पूरा पूरा लाभ मिलता है। आसान भले ही कम करें लेकिन शरीर को पूरा खींचकर तानकर और मनोयोग से ही करे। नियमित योग अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है। राजीव रघुवंशी ने अनुलोम विलोम कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम करवाएं ।
मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। वेदों के अनुसार जो व्यक्ति शाम को जल्दी सो जाता है तथा प्रातः काल जल्दी उठकर अपनी नियमित दिनचर्या को अपनाकर प्रतिदिन योग अभ्यास करता है वह व्यक्ति दीर्घायु होता है तथा स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत करता है। सुखी और स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग अति आवश्यक है। एक योगी व्यक्ति का यह लोक भी तथा परलोक भी दोनों सुधर जाते हैं। दक्षता क्लास का उद्देश्य योग साधकों की साधना में सुधार लाना है। योग का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन नियमित साधना करने से ही मिलता है। इस अवसर पर मई तथा जून के महीने में मोटापा रोग निवारण एवं हृदय रोग निवारण शिविर लगाने पर भी विचार विमर्श किया गया । उन्होंने अधिकारियों से निवेदन किया कि शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से आचार्य रामकिशन सुमन, रामकुमार राठी ,डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर जीत सिंह तोमर, नीरज बंसल, रतन सिंह, राजेंद्र राठी, राजीव रघुवंशी, धर्मेंद्र प्रधान,बबीता, प्रीति,दीपा आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights