भारतीय शेयर बाजार गुरुवार सुबह सीमित दायरे में थे। बाजार के बड़े सूचकांकों में करीब सपाट कारोबार हो रहा है।

सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी पांच अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,511 अंक पर और सेंसेक्स 48 अंक ऊपर 77,342 अंक पर था।

बैंकिंग शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी जा रही है। निफ्टी बैंक 212 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,618 अंक पर था।

सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा बढ़त रही। सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और एचसीएल टेक पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया।

छोटी और मझौली कंपनियों के शेयरों में भी सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 30 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,984 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 17 अंक या 0.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,171 अंक पर है।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो पीएसयू बैंक, धातु, रियल्टी और निजी बैंक सूचकांक हरे निशान में हैं। वहीं, ऑटो, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी में गिरावट है।

जानकारों का कहना है कि बाजार में सेक्टरोल बदलाव देखने को मिल रहा है। सही वैल्यूएशन वाले लार्जकैप बैंकिंग शेयरों में खरीदारी हो रही है। वहीं, पूंजीगत वस्तुओं, धातु, एफएमसीजी और टेलीकॉम में मुनाफावसूली हो रही है। बाजार के लिए अच्छी बात यह है कि विदेशी और घरेलू दोनों निवेशक खरीदारी कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में हैं। वहीं, सोल और जकार्ता में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights