यूपी के बागपत जिले से एक हैरान कर देेेने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने महीला की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे घर से पैसे लाने के लिए मजबूर किया जाता था। पूरी घटना बागपत जिले के टटीरी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम की है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शिल्पा बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी हत्या कर दी गई। बता दें, पिछले साल नवंबर में आगरा के आश्रम में भी दो सगी बहनों ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें, मामला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईस्वरीय विश्वविद्यालय का है, जहां ब्रह्मकुमारी शिल्पा का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights