दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार और दोपहर चली लू से लखनऊ झुलस गया। दिन में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग दिन में घर से बाहर निकलने की हिम्मत ना जुटा सके। दिन तो खासा गर्म रहा साथ ही रात में भी इस सत्र की सबसे अधिक गर्मी रही। बीती रात लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
