मेरठ में बेखौफ दबंगों ने सब इंस्पेक्टर मुन्नेश सिंह के साइन में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर को चिंताजनक हालत में गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाज़ुक बन हुई है।
मामला कंकरखेड़ा का है। मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवे चौकी क्षेत्र स्थित एचआर गार्डन मंडप के बाहर बुलंदशहर के खुर्जा के सोनू सैनी की कार खाड़ी थी। इसी बीच देर रात करीब तीन बजे बदमाशों ने पहले तो सोनू से खिड़की खुलवाई और गन प्वाइंट पर लेकर उनकी गाड़ी, मोबाइल, नकदी लूटकर दिल्ली की ओर निकल गए। इसी बीच सोनू ने शोर मचा दिया, सोनू की आवाज सुन मंडप से कुछ लोग बाहर आ गए और वारदात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

पीड़ित की सूचना पर हाईवे चौकी प्रभारी मुनेश सिंह ने पुलिस बल के साथ लूटी कार का पीछा किया और कार में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से उसे ट्रेक कर लिया। डिफेंस कॉलोनी के नाले पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर रुकने और सरेंडर करने के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पुलिस सब इंस्पेक्टर मुनेश सिंह को सीने में गोली लग गई। और वह गंभीर से घायल हो गए।

इसी बीच बदमाश वहां से कार को छोड़ फरार हो गए। मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि बदमाशों का पीछा करते हुए कार सवार तीन बदमाशों ने कार के अंदर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद कार को छोड़कर भाग गए। बदमाशों की फायरिंग में हाइवे चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुनेश सिंह को गोली लगी है। एसएसपी ने कहा कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लूटी हुई कार बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights