कर्नाटक के बेंगलुरु के संगोल्लि रायाण्ण रेलवे स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मुताबिक संगोल्लि रायाण्ण रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई।

उद्यान एक्सप्रेस में आग लगने की घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के 2 घंटे बाद हुई है। हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं है। मौके पर पहुंची दमकल टीम और विशेषज्ञ स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights