WFI की एजीएम बैठक में यूपी अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनाए गए। भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव होने के बाद संजय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई पदों की रिक्तियां खाली थीं, जिसमें आज हुए चुनाव को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदों का चुनाव संपन्न होने के बाद पदाधिकारी बनाए गए हैं।

बता दें कि गोंडा जिले में आज रविवार (11 फरवरी) को भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू द्वारा एजीएम की बैठक आयोजित की गई थी। जहां पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ को लेकर के अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष और सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव चुना गया।

वहीं, सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव बनाया गया है। अखंड वीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 2 ज्‍वॉइंट सेक्रेटरी और 5 एजीएम का भी चुनाव संपन्‍ना हुआ। भारतीय कुश्‍ती संघ की ओर से गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में एजीएम की बैठक संपन्‍न हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights