मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वह एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को भानपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आरसी डांगी आरोपी मनोहर धाकड़ से पूछताछ कर रहे हैं।

दरअसल, भाजपा नेता का वीडियो 21 मई को वायरल हो गया था। जिसमें वह किसी दूसरी महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में आपत्तिजनक हालत में अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा था। वीडियो 13 मई का है। जो कि 21 मई को वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights