मुंबई के पायधुनी इलाके में फूड पॉयजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, यह परिवार पहले बाहर से लाई गई बिरयानी खाई थी। इसके बाद उन्होंने तरबूज भी खाया। कुछ ही समय बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत हुई।

स्थानीय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला फूड पॉयजनिंग का लग रहा है। घटना से पहले परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उन्होंने एक साथ बिरयानी खाई थी और बाद में तरबूज खाया था।

हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। बाकी सदस्यों की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खाने में किस वजह से जहर फैला। फूड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights