बद्रीनाथ जाने वाले वालों श्रद्धालुए को भारी मुश्किलों का सामना करने पड़ रहा है। दरअसल, जिला चमोली में जोशीमठ से बद्रीनाथ की तरफ जाती सड़क धस्सी गई, इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
गौरतलब है कि, जोशीमठ से बद्रीनाथ की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) पर ‘जीरो बैंड’ से मारवाड़ी के बीच का हिस्सा काफी संवेदनशील और संकरा हो गया है। यहां पर सड़क धंसने और मरम्मत का काम अधूरा होने के कारण भारी वाहनों के आने जाने में दिक्कत आ रही है और अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है।
आपको बता दें कि, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 से खुले हैं। करीब 25 क्विंटल फूलों से पूरे धाम को भव्य रूप दिया गया है, जिससे मंदिर की सुंदरता और भी निखर गई है. खास बात यह है कि पहली बार फूलों की सजावट के जरिए ‘ ओम लक्ष्मीपति नमो’ लिखा गया है. इसके साथ ही ‘जय श्री बद्री नारायण’ और ‘बैकुंठाय नमो’ जैसे पवित्र संदेश भी फूलों से उकेरे गए हैं, जो श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
