: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के गोलीबारी हो गई है। इस फायरिंग घटना में चार लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर हुई है। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में आज तड़के फायरिंग की घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और त्वरित प्रतिक्रिया दल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

सेना के बयान में कहा गया कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना की सूचना मिली। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। तलाशी अभियान जारी है।

पंजाब पुलिस के सूत्र के अनुसार, बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग में चार की मौत के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। सेना का तलाशी अभियान जारी है। पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights