मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। उन्होंने उत्तर पश्चिम दिल्ली के अंतर्गत रोहिनी में भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के पक्ष में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास पथ पर तीव्र गति से बढ़ रहा है। इसीलिए संपूर्ण देश मोदीमय है, भाजपामय है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के ‘फूट डालो, राज करो’ के जाल में दिल्ली की जनता अब कभी फंसने वाली नहीं है। फिर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी, यह देश के साथ दिल्ली ने भी तय कर लिया है।

ज्ञात हो कि 25 मई को नई दिल्ली में सभी सात सीटों पर वोटिंग होनी है। दिल्ली में आप आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन करके चुना लड़ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा दोनों ही दलों पर समान रूप से हमले बोल रही है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया हैं,जबकि कांग्रेस से उदित राज को टिकट मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights