बिजनौर जिले में एक युवक प्रेमिका संग जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंमप मच गया।दोनों 6 दिन पहले घर से भाग गए थे। शनिवार देर रात दोनों के शव दारानगर गंज के एक कृषि फार्म में मिला। सूचना पर एसपी अभिषेक झा, टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घर वालों को घटना की सूचना भी दे दी है। दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे। युवक की मां ने प्रेमिका के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

आप को बता दें कि मामला दारानगर गंज रोड स्थित लक्खी वाला के पास एक कृषि फार्म का है। दोनों की पहचान निखिल पुत्र स्व. गोपीचंद और युवती की पहचान चंचल पुत्री स्वर्गीय गुड्डू के रूप में हुई। दोनों एक ही बिरादरी के और पड़ोसी थे। 27 अक्टूबर को दोनों घर से भाग गए थे। निखिल प्राइवेट नौकरी करता था। निखिल के तीन भाई और एक बहन हैं, जिसमें वह दूसरे नंबर पर था। निखिल के पिता की एक महीने पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं चंचल के पिता करंट लगने से दो साल पहले मौत हो चुकी है। चंचल की तीन बहनें और एक भाई है।

पुलिस के अनुसार, निखिल दारानगर का रहने वाला था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। निखिल के पिता की एक महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो गई है। निखिल, तीन भाई और एक बहन हैं। वह दूसरे नंबर पर था। निखिल का पड़ोस की रहने वाली चंचल एक साल से अफेयर चल रहा था। चंचल, पढ़ी लिखी नहीं थी। चंचल के पिता की भी दो साल पहले करंट लगने से मौत हो चुकी है। चंचल, तीन बहन और एक भाई हैं। वह घर में सबसे छोटी थी।

चंचल के परिजनों ने बताया कि 27 अक्टूबर को चंचल घर से लापता हो गई। काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब चंचल के घर वाले निखिल के घर गए तो पता चला कि वो भी गायब है। इसके बाद दोनों के परिजनों ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टीम लगाई। आज, यानी रविवार 2 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली की एक युवक और युवती का शव दारानगर के कृषि फार्म में मिला।

घटना की सूचना पर एसपी अभिषेक झा, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी अभिषेक ने बताया कि जब हम घटना स्थल पर पहुंचे तो निखिल का शव फंदे से लटक रहा था। जबकि चंचल का शव जमीन पर गिरा था। एसपी ने बताया कि शायद दोनों एक ही फंदे से लटक रहे थे। फंदा टूट गया होगा, जिस वजह से चंचल का शव नीचे गिर गया। इसके बाद जानवरों ने उसके दोनों हाथों को खा लिया है।

एसपी अभिषेक ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच रहे हैं। मामले में परिजनों से जानकारी लेकर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना पर निखिल की मां पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंची। बेटे के शव को देखकर रो पड़ी। रोते-रोते बेहोश हो गई उनका कहना है कि चंचल के परिवार वालों ने बहला-फुसलाकर मेरे बेटे को बुलाया और दोनों को मार डाला।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights